छूटा हुआ रास्ता

गलतियां सुधारने के मौके
उम्र के साथ कम हो जाते है
ज़िन्दगी को उम्मीदों के सपने
फिर आने से भी मुकर जाते है..

अब वह दिखने लगता है
जिसके आगे कुछ नहीं
और वह याद आता है
जिसने अब तक साथ छोड़ा नहीं

पुराने ज़ख्मों को
अब मरहम का इंतज़ार नहीं
इस बार की पतझड़ के बाद
कोई बसंत वाली बहार नहीं

फिर भी दिल सोचता है
के काश, टूटा हुआ जुड़ जाए
वह छूटा हुआ रास्ता
एक बार तो मिल जाए..

वह छूटा हुआ रास्ता
एक बार तो मिल जाए..


Comments

Popular posts from this blog

एहसास

मत हस

कल