उसूल
कुछ अलग ही उसूल है इस दुनिया के..
यहाँ अपनाने वाले से ज्यादा
ठुकराने वाले की इज़्ज़त होती है,
मनाने वाले से ज्यादा
रूठने वाले की ताकत होती है,
याद करने वाले से ज्यादा
भूलने वाले की याद आती है,
माफ़ी मांगने वाले से ज्यादा
माफ़ न करने वाले की कीमत होती है,
कुछ करने वाले से ज़्यादा
जताने वाले की तरक्की होती है,
और जीने वाले से ज़्यादा
मरने वाले की फ़िक्र होती है ...
कुछ अलग ही उसूल है इस दुनिया के..
Comments
Post a Comment