तेरी और मेरी ..

ये अलग अलग ज़िंदगी, तेरी और मेरी
अपनी अपनी दुनिया, तेरी और मेरी
फिर भी ये यारी,
एक अलग ही कहानी, तेरी और मेरी..

तू कहीं, और मैं हूँ कहीं
ये ना मिटने वाली दूरी, तेरी और मेरी..
तेरा सफ़र अलग, मंज़िले अलग
फिर भी होती रही मुलाक़ातें, तेरी और मेरी..

कुछ पल साथ मिले, अपनी अपनी ज़िंदगी से
बस इतनी ही थी क़िस्मत, तेरी और मेरी..
हज़ारो कोशिशें, साथ तेरा पाने की
फिर भी ये हारी हुई बाज़ी, तेरी और मेरी..

ख्वाहिशें, सपनें, और कुछ वादें टूटे हुए
बस यही रह गई यादें, तेरी और मेरी…

बस यही रह गई यादें… तेरी, और मेरी…

Comments

Popular posts from this blog

एहसास

मत हस

कल